उतर प्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय जी ने भाजपा के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक विजय की बधाई दी

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

लखनऊ। एम०एल०सी० प्रत्याशी, प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद् नीतीश पाण्डेय जी ने उतर प्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की ढे़र सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। नीतीश पाण्डेय जी ने कहा की यह चुनाव का परिणाम भाजपा प्रत्याशी की मेहनत और जनता के प्रति सेवा का फल है। 

यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में क्रियान्वित हो रही समावेशी व कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।

बीजेपी के बुलडोजर ने सपा, बसपा, कांग्रेस को रौंदा उत्तर प्रदेश के सभी 17 नगर निगम मेयर की सीटें भाजपा जीती है। 

आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज जी का करिश्मा जिससे बढ़ा पिछले चुनाव में 14 तो इस बार के चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

यह जीत आप सभी प्रत्याशियों की विजय, जनता की विजय, पदाधिकारियों का सम्मान है।

नगर निकाय चुनाव का परिणाम यह साबित करता है कि आने वाले 2024 लोक सभा चुनाव में केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में पुनः भाजपा का परचम लहराएगा

नीतीश जी ने कहा की 2014 लोक सभा चुनाव का इतिहास फ़िर से दोहराएगा और कमल का फूल फ़िर से खिलेगा और भाजपा की सरकार को भारी मतों से विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता।