आजमगढ़ SP ने 30 बिंदुओं पर की थानेदारों की समीक्षा:CO लालगंज मनोज रघुवंशी और फूलपुर के इंस्पेक्टर अनिल सिंह को पहला स्थान

Views
आजमगढ़ पुलिस लाइन में SP अनुराग आर्य ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ 30 बिंदुओं पर की थानेदारों की समीक्षा।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में अपराध को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। दिसंबर 2022 से जिले में 30 बिंदुओं पर थानों और सीओ सर्किल की समीक्षा की जा रही है। इस समीक्षा के तहत 30 बिंदुओं पर अंक प्रदान कर थानों को रैंकिग दी जाती है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के घनात्मक अंक और आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित, मनोज रघु़वंशी चुने गए सर्वश्रेष्ठ सीओ।
इस रैकिंग में सर्वाधिक अंक पाने वाले थाने का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाता है। इसके तहत थाने के प्रभारी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है जिससे कि अन्य थानेदारों का हौंसला बढ़ सके। इसी के तहत प्रति माह थाना और सीओ सर्किल की समीक्षा की जा रही है।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने फूलपुर थाने के प्रभारी अनिल सिंह को दिया सर्वश्रेष्ठ थाने का पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित।
CO लालगंज मनोज रघुवंशी और फूलपुर के इंस्पेक्टर अनिल सिंह को पहला स्थान
अप्रैल माह की हुई रैंकिग में जिले के सर्वश्रेष्ठ थानों में फूलपुर थाने को चुना गया। इसके लिए फूलपुर इंस्पेक्टर अनिल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले की आठ सीओ सर्किल में सर्वश्रेष्ठ सीओ का पुरस्कार लालगंज के सीओ मनोज रघुवंशी को मिला। इसके लिए सीओ लालगंज को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर बरहद थाना रहा। इसके लिए बरदह थाने पर तैनात इंस्पेक्टर विकास चन्द्र पांडेय को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि तीसरे स्थान पर मेंहनगर थाने के प्रभारी विनय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बरदह थाने के प्रभारी विकास चन्द्र पांडेय को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित।
तीन थानों को सुधरने को 30 दिन
इसके साथ ही एसपी अनुराग आर्य ने जिले के तीन थानों को सुधरने के लिए 30 दिन दिया है। इन थानों में कंधरापुर, बिलरियागंज, कप्तानगंज प्रमुख हैं। इन तीनों थानों को अपनी कार्यशैली में सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने मेंहनगर थाने के प्रभारी विनय कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित।