जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
लखनऊ। एम०एल०सी० प्रत्याशी, प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद उत्तर प्रदेश नीतीश पाण्डेय ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में नगर निकाय चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने एक बार फिर अयोध्या को विश्व के फलक पर ले जाने का ऐलान किया है।
अयोध्या को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।
सूर्यवंश की नगरी अयोध्या बनेगी देश की पहली सोलर सिटी।
डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में सोलर पैनल लगाकर अयोध्या को रोशन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या को बनाने की जो परिकल्पना की थी वह अब पूरी हो रही है।
डबल इंजन सरकार की ही देन है कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश अब गुंडों-मवालियों से नहीं बल्कि उत्सव और महोत्सव से पहचाना जा रहा है। हर वर्ष होने वाला दीपोत्सव इसका जीता-जागता उदाहरण है।
नीतीश पाण्डेय प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद उत्तर प्रदेश जी ने जनता से निवेदन किया आप सभी चल रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट कर भारी मतों से विजयी बनाए और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें।
श्री पाण्डेय ने आदरणीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की आदरणीय महाराज जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है।
