आजमगढ़ में तीन प्रतिबंधित पशु के साथ दो गिरफ्तार:पैसे के लालच में करते हैं व्यापार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Views

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं को काटकर बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली की कुछ व्यक्ति पशुओं की गोकसी करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। इस सूचना पर आंमगाव नहर पुलिया के पास पहुंचे तो कुछ ही देर मे ग्राम अरनौला की तरफ से आमगांव नहर पुलिया के तरफ तीन गोवंश को तीन व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस ने जब आरोपियों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों के कब्जे से तीन गोवंश बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैज, और मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान मोहम्मद तारिख उर्फ लब्बू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पशुओं को काटकर बिक्री करते थे मांस

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछतॉछ में बताया कि हम लोग आवारा पशुओं का वध करके उनका मांस बेंच दिया करते है। इससे पूर्व भी हम लोग बड़ी संख्या में गोवंश को लाकर काट चुके हैं। इससे हम लोगों को काफी पैसा भी मिला। आरोपियों पर पूर्व से दो आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।