आजमगढ़ में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, तीन घायल।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में मंगलवार को ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को गंभीर हालत में माहुल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मजदूरों की हालत को गंभीर देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां इन घायलों का इलाज चल रहा है।
चल रहा था ईंट भराई का काम
जिले के पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में अहरौला के ब्लाक प्रमुख शकील अहमद का ईट भट्टा है। जिस पर आसपास के गावो के लोगों के अलावा झारखंड प्रदेश के सैकड़ो मजदूर काम करते है। इन दिनों भट्ठे में ईट के पकने के लिए कच्चे ईट की भराई का कार्य चल रहा था। दोपहर को भट्ठे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिसमे चार मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की घटना से वहा काम कर रहे सैकड़ो मजदूरों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से ईट में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसमे झारखंड प्रदेश के जुमला जनपद के घाघरा थाना क्षेत्र के अरांगी गांव निवासिनी फूलमनी (38) पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गई। और सीमा (25,) नगीना (30) और राकेश( 45) गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे राकेश अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव का निवासी है और बाकी के दोनो झारखंड के निवासी है। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। यह परिवार सहित करीब एक वर्ष से इसी ईट भट्ठे पर काम करते थे और भट्ठे के बगल में ही सारे मजदूरों के साथ भट्टा मालिक द्वारा दिए गए आवास में रहती थी।
