ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़ : कांग्रेस ने राम गणेश प्रजापति को एक वर्ष के लिये पार्टी से निकाला बाहर

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस का जवाब ना देने के कारण राम गणेश प्रजापति को एक वर्ष के लिये पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
ज्ञातव्य है कि 8 अप्रैल 2023 को एक बैठक के दौरान राम गणेश प्रजापति ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुये उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। जिसको लेकर अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया था। अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस का जवाब ना देने के कारण राम गणेश प्रजापति को एक वर्ष के लिये पार्टी से बाहर निकाल दिया।