आजमगढ़ में निकाय चुनाव की दी गई जिम्मेदारी।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। जिले में सेकेंड फेज के तहत दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है। ऐसे में जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारी बैठक की जा रही है। जिससे जिले में निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। जिले में अभी तक निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के लिए किसी भी दल ने पत्ते नहीं खोले हैं बावजूद इसके जिला प्रशासन की तैयारियां जारी हैं।
इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को नामित किया गया है। इन अधिकारियों में एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह 9454417592, को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र 9454457357, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह 9453004103, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी ज्ञान प्रकाश वर्मा 9415662983, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल 9451182858, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास शशांक सिंह 9582290342, प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़ 9450426528, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतें आजमगढ़ तथा प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी एसके दर्वे 9450786907, को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
