जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की जहानागंज थाने की पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी उमेश प्रधान की जहानागंज थाने की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। आरोपी की तलाश कर रहे जहानागंज थाने के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रौनापार और जहानागंज थाने में पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज से जिसमे आबकारी गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट प्रमुख है। जहानागंज थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तुलसीपुर जाने वाली सड़क के किनारे तमंचा लेकर कहीं भागने के प्रयास में खड़ा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने अपना नाम बताया जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई।
आरोपी को भेजा जा रहा जेल
जहानागंज थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। जिले में लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार अपराध करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है जिससे जिले में कानून का राज स्थापित किया जा सके।
