जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र में टैनी गांव में ईट भट्ठे की दीवार गिरने से भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। ईट भट्ठे की दीवार गिरने से मजदूरों में अफरा तफरी मच गयी।
घायलों को माहुल बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
भट्ठे में ईट के पकने के लिए कच्चे ईट की भराई का चल रहा था कार्य
पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में अहरौला के ब्लाक प्रमुख शकील अहमद का ईट भट्टा है। जिस पर आसपास के गांवों के लोगों के अलावा झारखंड प्रदेश के सैकड़ों मजदूर काम करते है। इन दिनों भट्ठे में ईट के पकने के लिए कच्चे ईट की भराई का कार्य चल रहा था। भराई करते समय दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें चार मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की घटना से वहा काम कर रहे। सैकड़ों मजदूरों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से ईट में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
भट्ठे के बगल में ही रहते थे सारे मजदूर
जिसमें झारखंड प्रदेश के जुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के अरांगी गांव निवासिनी फूलमनी 38 वर्ष पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गयी। नगीना 35 वर्ष पुत्र तेजई ग्राम कोर्राघाटमपुर ,अहरौला को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। एक महिला और एक पुरुष मजदूर की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। जिसमें घायल सीमा 25 वर्ष झारखंड प्रदेश और राकेश 45 वर्ष अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव का निवासी है ।
मृतका फुलमनी के एक पुत्र और एक पुत्री है। ये परिवार सहित करीब एक वर्ष से इसी ईट भट्ठे पर काम करते थी। भट्ठे के बगल में ही सारे मजदूरों के साथ भट्टा मालिक द्वारा दिए गए आवास में रहती थी। सूचना पाकर पवई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ब्लाक प्रमुख शकील अहमद का कहना है कि आकस्मिक दुर्घटना से दो की मौत हो हुई है। दो का इलाज चल रहा है। हर सम्भव मदद की जा रही है।
