निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:आदर्श आचार संहिता के पालन कराने के निर्देश, एफएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण

Views

आजमगढ़ जिले में निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में आजमगढ़ जिला प्रशासन जुट गया है। जिले के एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र और मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने नेहरू हॉल में आयोजित एफएसटी और एसएसटी टीम को प्रशिक्षित कराने का काम किया।

एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा का कहना है कि आने वाले निकाय चुनाव को लेकर लगातार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है ,जिससे कि चुनाव में कर्मचारियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

एडीएम प्रशासन ने टीम में लगाए अधिकारियों व पुलिस बल को आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

चुनाव खर्चों पर नजर रखने के निर्देश

जिले के मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद ने एफएसटी एसएसटी टीमों को चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को दिए निर्देश में कहा गया कि दो लाख से ऊपर की नकदी कोई भी व्यक्ति साथ लेकर न चले, यदि साथ लेकर चलता है तो उसका दस्तावेज, साक्ष्य भी रखे।

अन्यथा की दशा में एफएसटी, एसएसटी टीमों द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपेक्षा की गई, जिससे जिले में शांतिपूर्वक ढ़ंग से चुनाव संपन्न कराया जा सके।