यह फोटो कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय की है। उन्होंने मामले की जानकारी दी है।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ के कांग्रेस नेता राम गणेश प्रजापति को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें एक हफ्ते में जवाब देना होगा। सही जवाब न देने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, बैठक के दौरान राम गणेश प्रजापति ने शीर्ष नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। साथ ही उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने संज्ञान लिया है।
कई बार दी जा चुकी है मौखिक चेतावनी
इससे पहले भी राम गणेश को कई बार मौखिक चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। प्रवक्ता का कहना है कि अनुशासनहीनता करने वाले अन्य लोगों को भी चिंह्नित करने का काम चल रहा है। भविष्य में उन पर भी कार्यवाही की जा सकती है।
