आजमगढ़ में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर जताया विरोध।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान पर सरकार द्वारा किये जा रहे हमले का आरोप लगाते हुये विरोधस्वरूप काले वस्त्र पहन कर जोरदार हल्ला बोला प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह किया रामधुन गाया।
लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर संघर्ष करती है कांग्रेस
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिंडनवर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के मामले पर संसद में कुछ सवाल किये लगातार उनका माइक बंद कर दिया जाता रहा। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने राहुल गांधी द्वारा किये गये सवालों की चर्चा करते हुये कहा राहुल गांधी के मुख्य सवाल थे कि भारत के प्रधानमंत्री और उद्योगपति अडानी के बीच क्या रिश्ते हैं और अडानी के उद्योग में विदेशों से आये बीस हजार करोड़ रुपये किसके है। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी अडानी पर किये गये सवालों पर उत्तर मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठा कर सरकार को संसद में निडर होकर घेरते रहे है जिससे भाजपा सरकार बौखलाहट में है। सरकार लगातार ईडी आईटी सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की आवाज को दबाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी देश में हो रही लोकतन्त्र की हत्या को अनदेखा नहीं कर सकती। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
