जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर कर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 10 फरवरी को जहानागंज थाने में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि विपक्षी आकाश बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद भी कर लिया जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद मामले में रेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
मंदिर के पास से आरोपी गिरफ्तार
जहानागंज थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने के प्रयास में हैं इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया इसके तहत आरोपी को मंदिर के पास से हिरासत में ले लिया आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
