आजमगढ़ : नगर निकाय चुनावों के कुशल संचालन हेतु कांग्रेस ने किया चुनाव संचालन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें विडियो

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। 11 अप्रैल 2023 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया नगर निकाय चुनावों के कुशल संचालन हेतु आजमगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जिसमें आजमगढ़ नगरपालिका से तेजबहादुर यादव मुबारकपुर से श्रीमती साबिहा अंसारी बिलरियागंज से मिर्जा शाने आलम बेग निजामाबाद से नदीम खान फूलपुर से मो० आबिद माहुल से तुफैल अहमद सरायमीर से रामनरायन यादव मेहनगर से हरेन्द्र सिंह कटघर लालगंज से रामानंद सागर महराजगंज से काजी अकीलूर्हमान जीयनपुर एवं अजमतगढ़ से राना खातून अतरौलिया से अंजली पाण्डेय बूढनपुर से विनीत रंजन जहानागंज से जावेद मंदे मार्टिनगंज से मुरारी राय को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालन समिति के अध्यक्षगण अपनी कमेटी गठित कर तीन दिन के अंदर जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध करायेंगे। प्रत्याशियों के चयन के लिये प्राप्त आवेदनों पर तेजी से मंथन चल रहा है शीघ्र ही अधिकृत प्रत्याशियो के नामों की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरे दम खम से लड़ेगी।