जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल और पैसा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित मधुमंगल ने शिकायत दर्ज कराई थी थी ग्राम गाजीपुर का रहने वाला शुभम सिंह झोले में रखा पैसा और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर रामकृपाल सोनकर द्वारा की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिया के पास से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर रामकृपाल सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को पुलिया के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पैसे और मोबाइल भी बरामद किया है।
