जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत में केशरी चौराहा के पास लगा हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर बिना जाली का खतरे को दावत दे रहा है। आने जाने वाले लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
अतरौलिया नगर पंचायत के केशरी चौराहा के पास हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो बिना जाली का लगा हुआ है। जो खतरे को दावत दे रहा है। इसी रास्ते से सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। कई बार नगर पंचायत वासियों द्वारा उपजिलाधिकारी, व अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी बाजार निवासी लाल बच्चन ने बताया कि अभी एक वर्ष एक गरीब व्यक्ति इसी रास्ते से जा रहा था कि अचानक छुट्टा पशु ने दौड़ा लिया। इस हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर की चपेट मे आ गया जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी तरह कई छुट्टा आवारा पशु भी इसकी चपेट में आ गए हैं। और अपनी जान गवा चुके हैं।
मूकदर्शक बने है जिम्मेदार अधिकारी
इसी बाजार के निवासी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आए दिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इसी रास्ते से आते जाते हैं। उनका ध्यान इस पर नहीं जाता बाजार में जाने वाले बिल्कुल बीच रास्ते में ट्रांसफार्मर रखा गया है। इस संबंध में एसडीएम विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।इस संबंध में जूनियर इंजीनियर अवधेश पाल ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है जल्द ही बजट आ जाएगा तो जाली का प्रबंध करा दिया जाएगा।

