आजमगढ़ में किशोरी से रेप करने वाला बाल अपचारी अरेस्ट:शौच के लिए गई किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दिया घटना को अंजाम

Views

आजमगढ़ पुलिस ने रेप के आरोपी बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर रेप के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने जहानागंज थाने की पुलिस से शिकायत की थी 15 अप्रैल को सुबह जब पीड़िता अपनी चचेरी बहन के साथ शौच करने बाहर गई हुई थी। उसी समय बाल अपचारी खेत में छुपकर बैठा हुआ था।

अचानक आरोपी आकर पीड़िता की चचेरी बहन के साथ मारपीट करते हुए रेप की घटना को अंजाम देने लगा। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध जताया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने जाते-जाते पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी से बात की तो जान से मार दूंगा। इस घटना के बाद परिजनों ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है

मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले में आरोपी बाल अपचारी को मंदे बाजार से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के विरूद्ध रेप के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।