जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
खुरसू खास गांव में न्यायालय की अनुमति से 82 CRPC की डुगडुगी पिटवा कर अभियुक्तों के घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा नोटिस की गई। देवगांव कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर रूद्रभान पांडेय द्वारा हमराहियों के साथ पल्हना चौकी के खुरसू खास ग्राम में 21 जनवरी 2023 को पोखरी में मछली मारने को लेकर नायब तहसीलदार लालगंज पंकज शाही तथा देवगांव पुलिस से विवाद करने के मामले को लेकर देवगांव कोतवाली में पांच अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, एक अभियुक्त जेल जा चुका है।
न्यायालय द्वारा नोटिस देने के बाद भी हाजिर नहीं हुए थे आरोपी
चार अभियुक्त अमर सिंह पुत्र साहब राज, बलवंत सिंह पुत्र साहब राज, राजकुमार सिंह पुत्र अमर सिंह और राजनाथ पुत्र गोविंद न्यायालय द्वारा नोटिस देने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इस पर न्यायालय की अनुमति से 82 सीआरपीसी की डुगडुगी पिटवाकर कर अभियुक्तों के घर तथा सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज रत्नेश कुमार दूबे व अन्य हमराही उपस्थित रहे।

