गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बैंक मित्र को किया गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज से खाता खोलने का आरोप

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की गंभीरपुर थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर खाता खोलने वाले बैंक मित्र को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित महंत ज्ञान दास समिति के बाबा युवराज दास ने थाने में लिखित तहरीर अच्छी अभियुक्त कल्पदेव दास द्वारा मठ के प्रमुख महंत को मृत घोषित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने आप को मठ का प्रमुख महंत घोषित कर मन्दिर बनवाने के नाम पर फर्जी खाता खोलवाकर घूम घूम कर पैसे की माँग की जा रही है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस की विवेचना में बैंक मित्र का नाम आया सामने
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला मुकदमा दर्ज कर जब मामले की विवेचना शुरू की तो इस मामले में बैंक मित्र अदनान का नाम सामने आया। अदनान ने बैंक अधिकारियों को धोखा देते हुए आरोपी का खाता यूनियन बैंक की शाखा में खुलवा दिया। मामले की विवेचना कर रही पुलिस ने आरोपी अदनान को एकमा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। बैंक मे खाता खोलने वाले बैंक मित्र से पूछताछ की गयी तो बैंक मित्र द्वारा बताया गया कि अभियुक्त कल्पदेव यादव पुत्र बुध्धू यादव निवासी भटपूरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मैं पिछले 6 वर्षो से जानता हूँ।