अतरौलिया पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा:चोरी की कार के साथ पांच गिरफ्तार, सात फरार

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार के साथ 23 हजार से अधिक की नगदी भी बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि सात आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रही थी चोरी की घटनाएं

अतरौलिया थाने के प्रभारी प्रमेन्द्र सिंह और अहिरौला थाने के प्रभारी योगेन्द्र सिंह और स्वाट टीम की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर काम कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने विगत महीनों में हुई चोरियों पर होमवर्क करना शुरू किया तो आरोपियों के नाम सामने आने लगे। विगत महीनों में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों को थाना अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम अचलीपुर स्थित गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के नीचे से दो चार पहिया वाहन में से स्विफ्ट डिजायर पर सवार अभियुक्त फारूख, अतीक उर्फ पायलट, मिसरार, विकाश गुप्ता और सहाबुद्दीन को पुलिस के सहयोग से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के पास जाकर घेर कर गाड़ी में बैठे पांच व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बरामद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरी गाड़ी अर्टिका पर सवार सात आरोपी फरार हो गए। आरोपियों में चिरागुद्दीन उर्फ बड़े मिया उर्फ लम्बू, नसरूद्दीन उर्फ मियां फत्ते, निसार, सोबित उर्फ मामा, राहत, कलाम और हजरत हैं। जो कि अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।