आजमगढ़ : नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की जिला स्तरीय कमेटी

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। 15 अप्रैल 2023 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आजमगढ़ जनपद के नगर निकाय चुनावों के कुशल संचालन हेतु जिला स्तरीय चुनाव कमेटी गठित की है जिसके अनुसार विश्वविजय सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मणीन्द्र मिश्र महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मनोज कुमार गौतम सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अहमद शमसाद सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवीण कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नजम शमीम शहर अध्यक्ष अनिल यादव सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संतोष कटाई एवं राम अवध यादव सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी परवीन बानो निर्मला भारती पुष्पा भारती शाहिद सादाब अवधेश सिंह रमेश चंद्र दुबे राना खातून मिर्जा शाने आलम बेग हवलदार सिंह डा० रमेश चंद्र शर्मा जगदम्बिका चतुर्वेदी एड० अमर बहादुर यादव शीला भारती विशाल दुबे डा० अंबेश कुमार गौतम जितेन्द्र मिश्र वीरेन्द्र यादव ओम प्रकाश यादव श्री नदीम खान सहित 28 लोगों को जिलास्तरीय चुनाव कमेटी में शामिल किया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने आगे बताया आजमगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय को वार रूम में तब्दील कर दिया गया है। पूरे जनपद के चुनाव गतिविधियों पर इसी वार रूम से नजर रखी जायेगी और चुनाव प्रचार संबंधी सारी रणनीति यहीं से तैयार की जायेगी। कांग्रेस विधि विभाग की टीम वार रूम में हमेशा उपलब्ध रहेगी जो प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर अन्य आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करेगी। प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों पर तेजी से मंथन चल रहा है शीघ्र ही अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी।