किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार:पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा, आठ माह से फरार था आरोपी

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की गंभीरपुर थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 30 सितंबर 2022 को गंभीरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त द्वारा किसी और लड़के के सहयोग से नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस की इस विवेचना में गणेश विश्वकर्मा का नाम सामने आया जोकि वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी आठ माह से फरार चल रहा था।

गोसाई बाजार से आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर राज बहादुर यादव ने बताया कि विवेचना में सामने आए गणेश विश्वकर्मा की तलाश की जा रही थी गणेश विश्वकर्मा भेलूपुर बनारस का रहने वाला है। आरोपी गणेश विश्वकर्मा को गोसाईं की बाजार से हिरासत में ले लिया गया आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में और धाराओं की वृद्धि की जाएगी और पुलिस वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है।