देवगांव पुलिस ने किया 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार

Views
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने गैंग लीडर दीपक यादव के सक्रिय सदस्य आसिफ उर्फ अयाज को किया गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)
आजमगढ़। जिले के देवगांव थाने की पुलिस ने गैंग लीडर दीपक यादव गैंग के सक्रिय सदस्य आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम रखा था। इस गिरोह के सदस्यों में गैंग लीडर अभियुक्त दीपक यादव, दीपक राजभर, कुलदीप उर्फ कवलदीप, दिनेश कुमार, अंशिका सुपुत्री मोलई प्रमुख हैं। गैंग के सदस्य अपराधों को कारित करने का अभ्यस्थ अपराधी है। आरोपी को बसही बाईपास हाईवे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।