जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। भाजपा ने सहजानंद राय को गोरखपुर प्रांत का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा का क्षेत्रीय बनने के बाद पहली बार आजगढ़ आ रहे है। जहां उनका भाजपा पदाधिकारी स्वागत करेंगे। सहजानंद राय इससे पूर्व गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष की अब जिम्मेदारी मिलने पर सहजानंद राय ने पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया था।
सुबह 10 बजे सीमा पर पहुंचेगा काफिला
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय गोरखपुर से सुबह निकलेंगे। आजमगढ़ की सीमा पर सुबह 10 बजे महुला पहुंचेगे। महुला गढ़वल पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं स्वागत करेंगे।महुला के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला, लाटघाट, रजादेपुर, जीयनपुर, अंजान शहीद, बनकट, गुलऊर, शिवालिक हास्पिटल, हाफिजपुर पहुंचेगा। रास्ते भर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इसके साथ ही हाफिजपुर से यह काफिला जुनेदगंज चौराहा, भंवरनाथ मंदिर, करतालपुर, बवाली मोड़, चर्च चौराहा, पंडित दीनदयालय चौराहा सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए दोपहर डेढ़ बजे जिले के मेहता पार्क पहुंचेगा।
मेहता पार्क में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। यहीं से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मेहता पार्क में दो दिन पूर्व से ही अपने नेता के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
