नितीश पाण्डेय जी ने दी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई व गुरुजनों को दिया धन्यवाद, जाने आगे उन्होंने क्या कहा...

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

लखनऊ। एम०एल०सी० प्रत्याशी प्रदेश मंत्री उतर प्रदेश भगवा रक्षा परिषद् नीतीश पाण्डेय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया!

श्री पाण्डेय ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएँ 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं।

माँ सरस्वती की कृपा से समस्त छात्र- छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।

एम०एल०सी० प्रत्याशी प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद् नीतीश पाण्डेय ने कहा की हमारे प्रदेश के मुखिया, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले हमारे अभिभावक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।