भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय माननीय प्रधानमंत्री जी को अपना मार्गदर्शक बना जीवन में आगे बढे

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

लखनऊ। एम०एल०सी० प्रत्याशी प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद् नीतीश पाण्डेय ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी को मैं अपने जीवन का मार्गदर्शक बनाकर आगे बढ़ रहा हूँ।
आदरणीय मोदी जी हमारे प्रेरणास्रोत है मुझे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से प्रति दिन कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। 
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात मैं ख़ुद व देश की जनता बहुत गौर से सुनती है। 
मोदी जी के मन की बात का 100 वां एपिसोड से यह साबित होता है की मोदी जी का जनता के प्रति लगाव बेहद ज्यादा है। 
उन्होंने अपने व्यस्तम समय से समय निकालकर हर रविवार को बहुत से विषयों पर चर्चा की है लोगों में जागरूकता फैलाई है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की "मन की बात" का प्रसारण 3 अक्टूबर, 2014 को शुरू हुआ था। इसे 52 भारतीय भाषाओं - बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 
इससे यह साबित होता है की भारत देश आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में दिन प्रति दिन एक ऊँचाई को छू रहा है और विश्व में भारत अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। 
आज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के "मन की बात" का 100 वां एपिसोड पर प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद नीतीश पाण्डेय ने अपने मार्गदर्शक आदरणीय मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया और श्री पाण्डेय ने कहा की आदरणीय मोदी जी द्वारा "मन की बात" यह कार्यक्रम अच्छाइयों का, साकारात्मकता का, एक अनोखा पर्व बन गया है।