राजधानी लखनऊ में 13 मार्च को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे आजमगढ़ के कार्यकर्ता।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आहवान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में आजमगढ़ जिले से 200 से अधिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जिले से कांग्रे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जत्था जाएगा और लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होगा।
बुनियादी ढ़ाचे को बेंच रही सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय का कहना है कि वर्तमान केन्द्र सरकार की नीतियां लगातार देश को रसातल में लेकर जा रही हैं। गहरे आर्थिक संकट के समय में सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेंच रही है तथा एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निवेश करने के लिये जबरन मजबूर कर रही है। इन संस्थानों में गरीबों एवं मध्यम वर्ग का पैसा लगा है। कांग्रेस पार्टी गरीबों एवं मध्यमवर्ग के लोगों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई का पैसा किसी भी सूरत में डूबने के लिये नहीं छोड़ सकती। देश की जनता को यह जानने का यह अधिकार है उनकी गाढ़ी कमाई को कौन डुबा रहा है। कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जेपीसी गठित करने की मांग कर रही है लेकिन केंद्र की हठधर्मी भाजपा सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। जनहित में इन सभी मुद्दों को लेकर 13 मार्च को राजभवन मार्च कर कांग्रेस पार्टी जबरदस्त विरोध दर्ज कराएगी।
