आजमगढ़ जिले में अधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक करते जिले के डीएम विशाल भारद्वाज।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिला प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश भी दिए हैं। इस क्रम में मतदान में लगने वाले जोनल, सेक्टर और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिससे आने वाले समय में जिले में शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराया जा सके। एक दिन पूर्व ही प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निकाय चुनाव की घोषणा की थी।
सरकारी और निजी अस्पतालों में बढ़ाएं सैंपलिंग
जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, निजी चिकित्सालयों के संचालकों को कोविड-19 की तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी सरकारी चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय सैम्पलिंग एवं टेस्टिंग बढ़ा दिए जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों का एंटीजन टेस्ट बढ़ा दिया। यदि मरीज में कोविड-19 के सिम्टम्स दिखाई दे तो उसका तत्काल आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। ओपीडी में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के निर्देश दिए जाए। आगामी दिनों में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ने की संभावना को देखते हुए चिकित्सा विभाग एवं जनपद के प्रमुख चिकित्सालय के संचालकों को अलर्ट करते हुए कहा की एल-1 व एल-2 चिकित्सालय, पीडियाट्रिक वार्ड में तीन शिफ्ट में काम करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट को रिवाइज करते हुए नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपडेट कर दिया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
शराब की दुकानों पर लगे CCTV का निरीक्षण करने के निर्देश
जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने जिले में शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल, विद्यालयों के आस-पास परचून दुकानों पर तम्बाकू की बिक्री को रोकना, प्रहरी क्लबों की स्थापना, मेडिकल स्टोरों पर लगे सीसीटीवी सम्बन्धी प्रमाण पत्र दिये जाने, जुबिनाइल एक्ट 77 और 78 के तहत दर्ज अभियोगों के विवरण उपलब्ध कराये जाने और सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, बोर्ड के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
