जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के करौली खुर्द गांव निवासी आलिया पुत्र इसरार ने सरायमीर थाने में अपने ससुराल के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने अपने पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2016 में मेरी शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के करौली खुर्द गांव निवासी गुफरान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार मेरे पति और सास-ससुर दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं और आए दिन गाली गलौज करते रहते हैं। ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने मायके रानी की सराय में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल के लोग हमारी जान भी ले सकते हैं यही कारण है कि मैं मायके में रह रही हूं। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने अपने साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वही इस बारे में सराहनीय थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल के 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
