आजमगढ़ जिले मेे राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना, तानाशाही का लगाया आरोप।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने को लेकर आजमगढ़ में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सच को तानाशाही तरीके से दबाना चाहती है।
यही कारण है कि लगातार हमारे नेता राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा की जा रही साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुये जुलूस निकाला प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सत्याग्रह किया रामधुन गाया और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये संकल्प लिया।
सच को दबाने के लिए तानाशाही कर रही सरकार
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को लगातार सच बोलने की सजा मिल रही है। सच की आवाज जो लगातार संसद से सड़क तक मुद्दा उठा रहे हैं। यह सरकार तानाशाही कर रही है। इस मुद्दे को लेकर लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
राहुल गांधी ने जनता के मुद्दों को लेकर सिर्फ संसद में ही नहीं सड़क पर भी संघर्ष किया होता है जिससे सरकार को झुकने के लिये मजबूर होना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिये सड़कों पर संघर्ष करेगी।
कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठने वाली है कांग्रेस पार्टी कानूनी और राजनैतिक दोनों तरह की लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार है। आज सभी कांग्रेसजन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये संकल्पित हैं चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम कांग्रेस के एक एक कार्यकर्त्ता इसके लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

