आजमगढ़ जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता में शाह आलम खान आजमी एक दर्जन समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजपा से नहीं लड़ सकती सपा
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शाह आलम ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी जो सभी धर्म सम्प्रदाय को एक साथ लेकर चल सकती है। बसपा का कोई विचार नहीं है। उसके नेता पैसे के लिए राजनीति करती हैं। सपा के पास भाजपा से लड़ने क्षमता नहीं है। नरेन्द्र मोदी और भाजपा की देश को बांटनें वाली साजनिति का जवाब सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, कांग्रेस मे ही यह संभव है कि एक दलित चुनाव लड़कर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्षा बन सकता है। मैं कांग्रेस के आंतरिक लोकतन्त्र से प्रभावित हूं और राहुल गांधी के संघर्षों और सोनिया के त्याग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की शालीनता ने हमे कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। आगे पार्टी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के हाथो को मजबूत करने का काम करूंगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
