आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरदह बौवापर में तेज रफ्तार अर्टिका कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने साइकिल सवार अखिलेश यादव (32) पुत्र शोभनाथ यादव को जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी तेज थी कि जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा होकर घायल अखिलेश यादव को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे तब तक अखिलेश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर जाम शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद यह जाम समाप्त हुआ।
पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा शव
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर जाम शांतत कराया। मृतक की पत्नी आरती का बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मृतक अखिलेश यादव के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि यदि मामले की शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
