आजमगढ़ में रेप का आरोपी गिरफ्तार:परिजन ने आरोपी पर नाबालिग किशोरी को भगाने का लगाया आरोप

Views
इस तस्वीर में पुलिस के साथ दिख रहा युवक आरोपी है।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7



(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की दीदारगंज थाने की पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने 21 जनवरी 2023 को थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी की मेरी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।
इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया तो रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पाक्सो एक्ट और रेप के धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी कड़ी में आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भागने के प्रयास में था आरोपी
इस मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर रविन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमें के तहत लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस क्रम में आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली की आरोपी चौराहे पर खड़ा है और कहीं भागने के प्रयास में है।
इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी की पहचान सुभाष गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम के रूप में हुई है।