लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ में दो माह से पीड़िता को धमका रहा था, पानी में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Views

आजमगढ़ पुलिस ने किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को किया गिरफ्तार।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने गंभीरपुर थाने में सात मार्च को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का लड़का कई महीनों से घर पर आता-जाता था। दो माह पहले जब घर पर कोई नहीं था तो लड़की को घर में अकेला पाकर आरोपी ने पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

जब लड़की बेहोश हो गई तो अश्लील वीडियो बना लिया। इसके साथ ही वीडियो की आड़ में रास्ते आते-जाते छेड़खानी करने लगा। इस बात का जब पीड़िता के घरवालों ने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी ने पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध विवेचना शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

प्राइमरी स्कूल के पास से आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर शिवसागर यादव आरोपी की तलाश में जुट गए। इस क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गंभीरपुर के पास प्राइमरी स्कूल के निकट कहीं जाने की तैयारी में खड़ा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा।