दलित समाज को धोखा दे रही भाजपा सरकार:आजमगढ़ में कांग्रेस ने साधा निशाना; अनुसूचित समाज की जमीन का कराया जा रहा बैनामा

Views

आजमगढ़ जिले में कांग्रेस ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, भाजपा पर लगाया दलित समाज को धोखा देने का आरोप।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार दलित समाज के साथ धोखा देने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता कौशल किशोर सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की जमीनों को बिना किसी परमिशन के बैनामा कराया जा सकता है।

इस निर्णय का कांग्रेस पार्टी पूर्ण विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें भूमिहीन होने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानून बनाया था। इसके तहत यदि जमीनों की बिक्री करना होता तो उन्हें अनुमति लेनी पड़ती।

योगी सरकार निष्क्रिय कर रही कानून

कांग्रेस नेता कौशल किशोर सिंह का कहना है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कांग्रेस द्वारा बनाए गए कानून को निष्क्रिय करने जा रही है। यह युगों-युगों से वंचित भारत के अनुसूचित जाति, जनजाति के अधिकारों पर कुठाराघात करने का कदम है।

जिस प्रकार भाजपा प्रदेश और केन्द्र की सरकारों द्वारा कुछ उद्योगपतियों को सम्पूर्ण भारत बेचने की साजिश की जा रही है, उसका यह जीता जागता नमूना है। कांग्रेस नेता का कहना है कि योगी और मोदी की सरकारों द्वारा हम दो हमारे दो के तहत अडानी और अम्बानी को देश का कण-कण सौंपने का प्रयास किया जा रहा है, उसका यह प्रमाण है।