आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट बनाकर भेजने वाले चार गिरफ्तार:ग्राम प्रधान और दो गवाह भी आरोपी; कूटरचित आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड बनाने का आरोप

Views

आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने वाले प्रधान सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7



(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ के रौनापार थाने की पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक ग्राम प्रधान दो गवाह और एक अभियुक्त शामिल है।

रौनापार थाने में अनिल यादव ने अपना वास्तविक नाम सुनील यादव पुत्र केरा यादव सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से बदल कर कूटरचित आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड बनवाकर पुनः विदेश जाने हेतु पारपत्र आवेदक किया गया था। इसमे राजकुमार पुत्र जगरोपन (ग्राम प्रधान) निवासीगण ग्राम सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने तथा गवाही देने व गांव के ही दो अन्य राम लखन और राजकिशोर ने गवाही भी दी। इस मामले में पुलिस ने चाल आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चारों आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेकटर बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले के सभी आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में चारों आरोपियों को बैदोली मोड़ बेलकुंडा से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की भूमिका के बारे में विवेचना की जा रही है। जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।