सरायमीर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर:युवक की हुई मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के करौली बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सरायमीर थाना क्षेत्र के करौली बुजुर्ग गांव का रहने वाला श्रीपद जो की मजदूरी का काम करता था अपने घर जा रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल श्रीपद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है शव

घटना की जानकारी मिलते हैं अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस बारे में सराहनीय थाने की पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हुई है मृतक मजदूरी का काम करता था और मजदूरी करके ही अपने घर परिवार की अजीविका चलाता था।