आजमगढ़ जिले में रूकने का नाम नहीं ले रहा धर्मांतरण, दलित बस्तियों को पैसे और प्रलोभन के नाम पर बनाया जा रहा निशाना।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में धर्मांतरण का बड़ा खेल सामने आया है। जहां झाड़फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में धर्मांतरण कराने वाले पादरी समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस को इनके पास से 23 धार्मिक किताबें और 2300 रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा 4 लिफाफों से धार्मिक कार्ड आदि सामान बरामद किया गया है, जिससे हड़कंप मच गया है।
आजमगढ़ जिले में तीन दिन पूर्व धर्मांतरण कराने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ये मामला आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में स्थित बातन गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले ग्रामीणों की धर्मांतरण की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव में रहने वाले रामानंद साहनी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके घर में सैकड़ों महिलाए और पुरुष मिले। बताया जा रहा है कि इन्हें झाड़ फूंक और पैसों का लालच देकर उनका धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही थी।
पादरी समेत 8 लोग गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 दर्जन धार्मिक पुस्तकें, नकदी, और कई धार्मिक सामान बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जौनपुर के मड़ियाहु थाना क्षेत्र में नवाबाद गांव के रहने वाले जपन्नालाल गौड़ समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जपन्नालाल गौड़ पादरी है। इसके अलावा पुलिस ने यहां से रामानन्द साहनी, सुमित्रा देवी, कमलावती देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, नीलम निषाद और आयुष साहनी को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

