बदलापुर के शहीद आशुतोष यादव को किया गया याद:छठवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शहीद आशुतोष यादव की छठवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने मंगलवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान भारत माता की जय व शहीद आशुतोष यादव अमर रहें के नारे लगे।
14 फरवरी 2017 को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आशुतोष यादव ने अपनी जान की आहुति दे दी। पुण्यतिथि पर लोगों ने इंदिरा चौक से पदयात्रा निकालकर भारत माता की जय व शहीद आशुतोष यादव अमर रहे के उद्घोष के साथ तिरंगा झंडा लेकर शहीद के घर पहुंचे। जहां परिवार के सदस्यों सहित जुटी भीड़ ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शहीद आशुतोष यादव के छठवीं श्रद्धांजलि समारोह पर कहा कि आशुतोष यादव देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान राष्ट्र के लिए दिया है। उनका त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विधायक मिश्र ने कहा कि आज हम सबको ही नहीं बल्कि राष्ट्र को भी आशुतोष की शहादत पर फक्र है। श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर अमर शहीद आशुतोष कुमार यादव के नाम से बने। शहीद स्मारक पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन राम गुन मिश्र ने किया