लोगों ने बताया कि करीब 6 माह पहले से ही दोनों मुंबई में एक साथ रहने लगे थे। 14 फरवरी मंगलवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर खेतापट्टी गांव के शिव मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद विनीत शर्मा ने अनुपम के साथ और अपने माता- पिता, भाई- बहन सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर राजी खुशी से अपने घर बेला के लिए प्रस्थान कर चले गए। शादी के समय मंदिर पर लड़की के माता-पिता और लड़की पक्ष के लोग मौजूद नहीं थे।
विनीत शर्मा के पिता राम प्रकाश ने बताया कि मेरे बेटा विनीत ने अनुपम से शादी करके खुश हैं। दोनों बालिग भी है। बच्चों की खुशी में हम लोगों की खुशी हैं। इस मौके पर बेला गांव व क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। इस अवसर पर महा प्रधान संतोष कुमार यादव , प्रधान मनीष सिंह ,इंद्रपति सिंह सेवक , गुड्डू सिंह ,राम नवल , अनिल सिंह आदि रहे ।

