आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की निजामाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले सरायमीर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक लाख कीमत की हीरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चेकिंग के दौरान आरोपी के पास मादक पदार्थ की सूचना मिली थी इस दौरान पुलिस ने जब आरोपी की चेकिंग की तो उसके पास से 2110 मिलीग्राम हीरोइन बरामद की गई। मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद हीरोइन की कीमत एक लाख से अधिक की है। आरोपी लगातार हेरोइन की तस्करी करता था और इसकी लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी।इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया और इसी प्लान के तहत आज आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।
आरोपी को भेजा जा रहा है जेल
मामले की विवेचना करें सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष सोनकर पुत्र बीजू सोनकर जो कि सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी और इस तरह के अपराधों में लिप्त था। सूचना मिलने पर लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी और आज आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
