बूढ़नपुर में अवैध रूप से चल रहे हड्डी अस्पताल:एडिशनल सीएमओ ने छापा मारकर किया अस्पताल को सीज

Views

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7



(विस्तार)


आजमगढ़। बूढ़नपुर के अतरौलिया में अवैध रूप से चल रहे हड्डी अस्पताल पर एडिशनल सीएमओ वाई प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम छापा मारकर हॉस्पिटल को सील किया। अवैध रूप से चला रहे हॉस्पिटलों में हड़कंप मचा हुआ है।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के पटेल मोड़ के समीप बिना रजिस्ट्रेशन के शिवा हॉस्पिटल के नाम से लगभग 10 बेड का हड्डी अस्पताल अवैध रूप से चल रहा था। जिसका बड़े पैमाने पर मरीजों से धन उगाही व अन्य शिकायतें थी। शासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए बुधवार को आजमगढ़ के एडिशनल सीएमओ वाई प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन व डॉक्टर की डिग्री दिखाने को करें तो न ही रजिस्ट्रेशन था और न ही डिग्री थी। डिग्री नहीं होने की दशा में हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहां भर्ती मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। यह हॉस्पिटल पिछले 15 से 20 सालों से अवैध रूप से चल रहा था।

लेकिन अभी तक शासन की निगाह से हॉस्पिटल बचता रहा। अतरौलिया के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन ना रहने डिग्री ना होने के साथ-से हॉस्पिटल की कई शिकायतें थी। जिस आधार पर कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। छापा मारने वाली टीम में मुख्य रूप से डॉक्टर मोहन लाल, डॉ. केसी जैस्वाल, जितेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी थे।