आजमगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन कराने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि 26 फरवरी को रामानंद साहनी के घर में लोगों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस को मिली इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोप सत्य पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतॉछ शुरू की तो घटना का खुलासा हो सका। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में धार्मिक पुस्तकें, सदस्यता फार्म पुलिस ने बरामद किया है।
मामले की हो रही जांच
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आठ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछतॉछ शुरू कर दी है। आरोपियों ने पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन की बात को स्वीकार भी किया है। इन आठ आरोपियों में पन्नालाल गौड़ जो कि पादरी है जौनपुर जिले के मड़ियाहूं का रहने वाला है। इसके साथ रामानन्द साहनी, सुमित्रा देवी, सीमा देवी, कमलावती देवी, संगीता देवी, नीलम निषाद, आयुष साहनी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इन आरोपियों के कब्जे से 23 धार्मिक पुस्तकें, 2300 नकद रूपए, चार लिफाफे और धार्मिक सदस्यता के कार्ड बरामद किया गया है।
