दीदारगंज में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की हुई शादी:आपसी समझौते पर मन्दिर में कराया प्रेमी युगल की शादी

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के बरईपुर गांव में बुधवार को प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया । जिसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों द्वारा 112 नंबर डायल पर सूचना दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दीदारगंज थाना पर ले गयी । जहां पर आपसी सुलह समझौता के बाद दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
जौनपुर जिला के पिलखुआ चौकी, थाना गौरा बादशाहपुर निवासी किशन राजभर पुत्र जमुना राजभर का बरईपुर थाना दीदारगंज के निवासी रामकुमार राजभर की पुत्री सरोजा से प्रेम प्रपंच चला था। किशन बराबर सरोजा से मिलने बरईपुर गांव में आया करता था, गुरुवार को दिन में 2:00 बजे के करीब वह गांव में मिलने आया था, कि ग्रामीणों ने देख लिया और लड़की के परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए और 112 नंबर डायल पर सूचना दिए । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दीदारगंज थाने ले आई , और किशन के परिजनों को भी बुलाया गया। जहां पर आपसी समझौते पर दोनों के शादी के लिए दोनों के परिजन राजी हो गए और गुरूवार को प्रसिद्ध शिव मंदिर चेतेश्वर धाम चितारा महमूदपुर पर दोनों की संभ्रांत लोगों के बीच बैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न करायी गयी ।प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी में विशेष रूप से ग्राम प्रधान बरईपुर रईस अहमद का सहयोग रहा। इस मौके पर राजकुमार यादव, भाजपा नेता ने इंद्रपति सेवक, अशोक राजभर पूर्व प्रधान, छोटेलाल, दशरथ राजभर, राम आसरे, महेंद्र मौर्य, सलीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।