सरायमीर के व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत:सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, पंचर बनाते समय हुआ दुर्घटना का शिकार

Views
आजमगढ़ के व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में सऊदी अरब में मौत, मृतक का फाइल फोटो।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के उत्तरी चुड़िहार मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सरायमीर कस्बे का रहने वाला अजमल 40 वर्ष रात में ट्रेलर का पंचर बना रहा था। उसी समय चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था। ड्राइवर अजमल को नहीं देख पाया जिस कारण ट्रेलर को बैक करते समय अजमल ट्रेलर की चपेट में आ गया और कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आजमगढ़ के सरायमीर में परिजनों में कोहराम मच गया।
दुकान के मालिक ने दी सूचना
जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला अजमल सऊदी अरब में रियाज सिटी में एक गैरेज पर गाड़ी का पंचर बनाने का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार की अजीविका चलाता था। तीन दिन पहले रात में ट्रेला का पंचर बना रहा था उसी चालक ने गाड़ी को पीछे कर रहा था जिससे उसकी कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गैराज के मालिक ने घटना की सूचना परिजनों को मौत की सूचना दी। परिजनों के आदेश पर वही सुपुर्दे खाक किया गया माता मजीदन व पत्नी रीनू का रो रो कर बुरा हाल है मृतक दो पुत्र व दो पुत्री का पिता था ।