आजमगढ़ के दीदारगंज थाने की लॉकअप से भागा चोर:बाइक चोरी में थाने के लॉकअप में बंद था आरोपी, घटना को छुपाते रहे थाना प्रभारी

Views

आजमगढ़ के दीदारगंज थाने के लॉपअप से पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी, तलाश में जुटी थाने की पुलिस।

जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में थाने के लॉपअप में बंद आरोपी फरार हो गया। एक दिन पूर्व चोरी की बाइक के साथ आरोपी को थाने के लॉकअप में बंद किया गया था। आठ फरवरी को दोपहर पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से बाहर निकालने को कहा। इसी बीच मौका पाकर चोरी का आरोपी मनोज कुमार गौतम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। देर शाम तक फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। इस मामले की जानकारी देर रात तक दीदारगंज थाने के प्रभारी विजय प्रताप छुपाते रहे। हालांकि मामले की पुष्टि सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा ने की। सीओ फूलपुर के निर्देश के बाद भी इस मामले में थाना प्रभारी ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। थाने के लॉपअप से आरोपी के भागने ने दीदारगंज थाने की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

एक दिन पूर्व चोरी के आरोप में पुलिस ने लिया था कस्टडी

जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के ब्रहमी गांव के रहने वाले मनोज कुमार गौतम को दीदारगंज थाने की पुलिस एक दिन पूर्व चोरी की स्पेलेंडर प्लस बाइक के साथ लेकर थाने लाई। चोरी के आरोपी मनोज कुमार को थाने के लॉकअप में बंद कर दिया गया। आठ फरवरी की दोपहर आरोपी पेट दर्द का बहाना बनाकर बाहर निकला। इसी बीच मौका पाकर आरोपी भाग निकला। आरोपी के लॉपअप से फरार होने की सूचना के बाद थाने की पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक आरोपी का पता नहीं चल पाया। हालांकि इस बारे में सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।