आजमगढ़ में चंडीगढ़ से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही आठ लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की देवगांव थाने की पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आठ लाख कीमत की 783 लीटर शराब बरामद की गई है। आरोपी चंडीगढ़ से शराब की तस्करी कर बिहार राज्य में तीन गुनी महंगी दरों पर बेचते थे। पुलिस को लगातार इस शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिले की पुलिस और स्वॉट टीम को लगातार इसकी जानकारी मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली की लालगंज की तरफ से एक पिकप वाहन आ रही है जिसमें शऱाब होने की सूचना है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पिकप आती दिखी पर पुलिस को देखते ही गाड़ी बैक कर भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। आरोपियों में सुनील कुमार और विकास सोरण हैं जो कि हरियाणा के रहने वाले हैं।
घरेलू सामान के नीचे रखी थी शराब
पुलिस ने जब पिकप की तलाशी लेनी शुरू की तो गाड़ी पर लदे घरेलू सामानों के नीचे कागज के गत्तो में विभिन्न साईज की शीशी में अंग्रेजी शऱाब रखी हुई थी चेक किया गया तो अनेक अंग्रेजी ब्रांड की शराब के क्वार्टर, हॉफ और फुल की बोतलें बरामद हुई। जो कि इन गत्तों में भरकर रखी गई थी। 13 गत्ते मे 48-48 शीशी कुल 624 शीशी कुल करीब 783 लीटर बरामद हुआ। बरामद पिकप गाडी को E-CHALAN एप्प अन्तर्गत धारा 207 Mv act में सीज किया गया।
पूछतॉछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग चण्डीगढ से शराब खऱीदकर घरेलू सामान की फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर गाडी में नीचे शराब रखकर उपर से विभिन्न प्रकार के पुराने घरेलू सामान रखकर ले जाकर बिहार प्रान्त में बेच देते है क्योकि बिहार मे शऱाब प्रतिबंधित है और वहां पर इस शराब को हम लोग लगभग तिगुने दाम पर बेच देते है और भारी मुनाफा कमाते हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाते हैं बिहार
आरोपियों ने पुलिस पूछतॉछ में बताया कि हम लोग रात्रि में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बिहार जा रहे थे किन्तु मेरे पीछे एक बिना नम्बर की गाडी लग गयी तो हम लोग गाड़ी मोड़कर हाईवे से उतरकर रास्ता पूछते हुए बनारस होकर बिहार जाने के प्रयास में थे।
आजमगढ़ जिले में आठ लाख की शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल बोले कुर्क होगी संपत्ति।
SP सिटी बोले जब्त होगी संपत्ति
मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों की संपत्तियों को 14 ए गैंगेस्टर एक्ट के तहत सीज भी किया जाएगा।

