आजमगढ़ में रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर युवती के साथ 2 साल से कर रहा था दुष्कर्म

Views
आजमगढ़ पुलिस ने रेप के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप।
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)

आजमगढ़। आजमगढ़ में रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में पीड़िता ने देवगांव थाने में तहरीर दी थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सुजीत गौड़ जो कि कंजहित का रहने वाला है दो वर्ष से लगातार डरा-धमकाकर रेप की घटना को अंजाम देता रहा है। इस दौरान दो बार पीड़िता प्रेगनेंट भी हो गई और आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी कराया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से ही शिकायत करना बेहतर समझा जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर रूद्रभान पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी पीड़िता के साथ दो वर्ष से डरा धमकाकर रेप की घटना को अंजाम दे रहा था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा।