यह तस्वीर जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की है
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
जौनपुर। जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 23 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल व PHD धारकों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
80 छात्र-छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी के कुल 80 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।जबकि PHD धारकों की संख्या 200 से अधिक है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गोल्ड मेडलिस्टों की सूची पर 25 जनवरी तक आपत्ति मांगी गयी थी। तिथि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल और PHD धारको अंतिम सूची तैयार करने में जुटा है।
