जय नारायण जी की रिपोर्ट
रिपोर्टर दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
विस्तार
प्रयागराज। आज दिनांक 09.01.2022 को ग्राम मेजा खास प्रयागराज में आश्रय सेवा संस्थान के द्वारा जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया।
बता दें कि सोमवार दिनांक 9 जनवरी को आश्रय सेवा संस्थान के संस्थापक अधिवक्ता जय नारायण ने संस्थान के माध्यम से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
कंबल वितरण के दौरान अधिवक्ता जय नारायण ने कहा कि कड़ाके की ठंड में आसपास के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को ठंड से बचाने का आश्रय सेवा संस्थान की ओर से एक छोटा सा प्रयास है।
आसपास के अनेक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया।
वहीं संस्थापक ने इस कड़ाके की ठंड में क्षेत्रीय समाजसेवियों से अपने आसपास और क्षेत्र के गरीबों जरूरतमंदों एवं असहायों को ठंड से बचाने का हर संभव प्रयास करने की अपील भी की।
इस मौके पर मेजा कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक विनय कुमार, समाजसेवी विजय नारायण, पार्वती कुशवाहा, घनश्याम आदिवासी, अमर प्रकाश सोनकर, रामगोपाल सोनकर आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




